Thursday, May, 14,2026

मोदी ने घटाया काफिला, कई मुख्यमंत्रियों ने भी अपनाया फॉर्मूला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब उनके खुद के काफिले में भी दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या काफी कम कर दी है। एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत जरूरी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बताया जा रहा है कि अब प्रधानमंत्री के काफिले में केवल आवश्यक गाड़ियां ही शामिल रहेंगी। प्रधानमंत्री ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत, अनावश्यक विदेश यात्राएं टालने और विदेशी मुद्रा संरक्षण की अपील की थी। इसके बाद केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में नेताओं और मंत्रियों ने भी अपने काफिले छोटे करने शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री की अपील के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या आधे से भी कम कर दी है।

सीएम भजनलाल के काफिले में कम हुए वाहन

  • उत्तरप्रदेशः सीएम योगी आदित्य नाथ ने काफिले में कटौती के साथ सरकारी बैठकों को ऑनलाइन करने, सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की बात कही। सीएम योगी ने बड़ी कंपनियों को सप्ताह में दो दिन 'वर्क फ्रॉम होम' लागू करने की सलाह दी।
  • गुजरातः राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हेलीकॉप्टर और विमान की जगह ट्रेन और सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने का फैसला लिया। वहीं, सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने काफिले को छोटा कर ईंधन बचत का संदेश दिया।
  • हरियाणा: सीएम नायब सिंह सैनी ने भी अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटा दी।
  • मध्यप्रदेशः सीएम मोहन यादव ने काफिले में कटौती के साथ पेट्रोल-डीजल बचाने पर जोर दिया।
  • राजस्थानः सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम की है। बुधवार को सीएम ने पांच वाहनों के साथ ही सिविल लाइंस से एयरपोर्ट तक यात्रा की। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचने के निर्देश दिए। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ईंधन बचत और सीमित वाहन उपयोग पर जोर दिया।
  • दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने का फैसला लिया।
  • आंध्र प्रदेशः सीएम एन चंद्रबाबू
  • नायडू ने ईंधन बचत को लेकर अपने काफिले को छोटा कर दिया।
  • छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय ने अपना काफिला छोटा किया और भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया।
  • हिमाचल प्रदेशः राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने लोक भवन को 'ईंधन संरक्षण क्षेत्र' घोषित किया।
  • महाराष्ट्र: महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों की विदेश यात्राओं पर सीएमओ की मंजूरी अनिवार्य की।

विदेश यात्राओं पर भी सख्ती की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, अब मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी चल रही है। केवल जरूरी परिस्थितियों में ही अनुमति दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि छोटे काफिलों से जनता के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा। इससे सरकारी खर्च कम होगा, ट्रैफिक का दबाव घटेगा और ईंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

खर्च घटाएं और विदेश यात्राएं कम करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अपने मंत्रियों से अनावश्यक खर्चों में कटौती करने और ईंधन की खपत कम करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया संकट और बढते आयात खर्च के बीच पेट्रोलियम पदार्थों के उपयोग में कमी लाने, काफिलों का आकार छोटा करने और विदेश यात्राएं सीमित करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने हाल ही में जनता से भी पेट्रोल-डीजल बचाने और समझदारी से खर्च करने की अपील की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery