Friday, September, 04,2026

कृष्ण जन्माष्टमी पर जयपुर में रहेगा सुरक्षा का कड़ा पहरा

जयपुर: कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। पर्व पर जयपुर के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब 3 हजार पुलिस, आरएसी और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।

इनमें पांच आरएसी की कंपनियां भी शामिल हैं। सभी जवान तीन शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। भीड़ में सादा वर्दी वाले पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था गोविंद देवजी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, अक्षय पात्र प्रताप नगर और अक्षरधाम चित्रकूट मंदिर में विशेष रूप से की गई है। यहां 12 एडीसीपी, 20 एसीपी और 50 इंस्पेक्टर समेत करीब 3 हजार जवान तैनात रहेंगे। गोविंद देवजी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात होंगे। मंदिर परिसर को 12 सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एडीसीपी, एसीपी और आरएसी की कंपनियों के साथ घुड़सवार पुलिस भी तैनात रहेगी। मंदिर परिसर और प्रवेश स्थलों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

गोविंद देवजी मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल पहुंचे। उन्होंने व्यस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल कमिश्रर डॉ. राजीव पचार, प्रदीपमोहन शर्मा, डीसीपी करण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

'तीसरी आंख' से चप्पे-चप्पे पर नजर

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना पुलिस और मौके पर तैनात जाब्ते को सूचना दी जाएगी। मंदिर परिसरों मे सीसीटीवी के साथ एआई आधारित कैमरों और फेस रिकॉग्रिशन सिस्टम से भी निगरानी होगी। भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

3 हजार स्वयंसेवक और 150 स्काउट संभालेंगे व्यवस्था

गोविंद देवजी मंदिर प्रशासन और अन्य संस्थाओं की ओर से करीब 3 हजार स्वयंसेवक और 150 स्काउट श्रद्धालुओं की सहायता के लिए लगाए गए हैं। लोगों की मदद के लिए सहायता केंद्र बनाए गए हैं। दर्शन और व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी देने के लिए मंदिर परिसरों में 13 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।

क्यूआर कोड से मिलेगी पार्किंग और रूट की जानकारी

यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए क्यूआर कोड आधारित डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराई है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर नजदीकी पार्किंग स्थल, लाइव पार्किंग स्थिति, ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग और लोकल मैप की जानकारी मिलेगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि घर से निकलने से पहले क्यूआर कोड सुविधा का इस्तेमाल कर पार्किंग और यात्रा मार्ग तय कर लें, ताकि भीड़भाड़ और यातायात संबंधी परेशानी से बचा जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery