Tuesday, April, 28,2026

द्रव्यवती नदी बहाव क्षेत्र में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, कोर्ट में दावा पेश

जयपुर: जयपुर के अंबाबाड़ी क्षेत्र में द्रव्यवती नदी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र पर कथित अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जेडीए जोन-बी और जयपुर तहसीलदार की ओर से सोमवार को एसडीएम कोर्ट में दावा प्रस्तुत कर संबंधित खातेदारी भूमि को राजकीय घोषित करने की मांग
की गई है। यह कार्रवाई राजस्थान काश्तकारी अधिनियम, 1955 की धारा 177 के तहत की गई है।

तहसीलदार सुभाष स्वामी के अनुसार अंबाबाड़ी तिराहे के समीप स्थित भूमि से नदी का प्राकृतिक प्रवाह गुजरता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में वहां मिट्टी डालकर स्वरूप में बदलाव किए जाने के आरोप सामने आए हैं। इस मामले में जेडीए जोन-बी के तहसीलदार अजीत जानू भी कार्रवाई में शामिल रहे। स्थानीय जांच में सामने आया है कि भूमि पर मिट्टी भरकर नदी के बहाव मार्ग को बाधित किया गया। इससे जल प्रवाह की दिशा प्रभावित हुई और बरसात के समय आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने लगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery