Friday, October, 02,2026

जैमर के बावजूद जेल में मोबाइल का 'नेटवर्क'... 15 कैदी गिरफ्तार

जयपुर: घाटगेट स्थित जयपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के पास मोबाइल मिलने के मामले में लालकोठी थाना पुलिस ने 15 बंदियों को गिरफ्तार किया है। औचक तलाशी में इनके कब्जे से 13 मोबाइल मिले, जिनमें 7 एंड्रॉयड और 6 कीपैड फोन हैं। जेल प्रहरी की शिकायत पर 6 सितंबर को दर्ज दो अलग-अलग एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार बंदियों में कपिल पंडित, मुस्ताक अली, विष्णु सिंह, मोहम्मद यूनुस, साहिल गोदारा, कृष्णा, इमरान, फिरोज खान, अशोक कुमार यादव और अजय पंवार समेत अन्य शामिल हैं।

लालकोठी थाना प्रभारी श्याम सुंदर के अनुसार, गिरफ्तार बंदियों में कई ऐसे हैं, जिन्हें एनआईए और एटीएस जैसी एजेंसियां अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर चुकी हैं। कई बंदी वर्षों से जेल में बंद हैं। ऐसे में जेल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके पास मोबाइल पहुंचने और लंबे समय तक इस्तेमाल होने की जांच की जा रही है।

छह माह से रात में मोबाइल का इस्तेमाल

पूछताछ में सामने आया कि कुछ बंदी करीब छह माह से मोबाइल चला रहे थे। रात में दोस्तों से बैरक से परिजनों और बातचीत की जाती थी। पुलिस अब बरामद फोन से हुए संपकों और कॉल की जानकारी जुटाकर यह पता लगा रही है कि जेल के बाहर इनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

बाहर जा चुके बंदियों के नाम का सहारा ?

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मोबाइल मिलने पर कई बार ऐसे बंदियों का नाम लिया जाता है, जो जमानत पर जेल से बाहर जा चुके हैं। जांच की जा रही है कि मोबाइल वास्तव में उन्हीं के जरिए पहुंचे या जेल के भीतर किसी अन्य माध्यम से इनकी सप्लाई हुई।

जेल के भीतर से बाहर तक नेटवर्क की पड़ताल

पुलिस जेल के अंदर मोबाइल पहुंचाने में किसी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति की भूमिका के आरोप की भी जांच कर रही है। बंदियों से पूछताछ के आधार पर मोबाइल की सप्लाई से लेकर सिम और बाहरी संपर्कों तक की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। जांच का अहम सवाल यह भी है कि यदि मोबाइल इतने समय से इस्तेमाल हो रहे थे तो जेल की नियमित निगरानी में इसका पता क्यों नहीं चला।

जैमर के बावजूद कैसे चले मोबाइल ?

सेंट्रल जेल में मोबाइल नेटवर्क रोकने के लिए जैमर लगे हैं। इसके बावजूद बंदियों के फोन चलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि मोबाइल किस नेटवर्क पर काम कर रहे थे और जैमर के कवरेज या संचालन में कोई तकनीकी कमी तो नहीं थी।

सिम से खुलेगा संपर्कों का राज

पुलिस बरामद मोबाइल में इस्तेमाल सिम की जानकारी जुटा रही है। सिम किसके नाम हैं और उनसे किन नंबरों पर बातचीत हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच में मोबाइल सप्लाई करने वालों और जेल से बाहर संपर्क रखने वाले लोगों तक पहुंचने पर भी फोकस है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery