Friday, September, 25,2026

वोट चोरी से चल रहा है सरकारें बनाने का खेल: डोटासरा

जयपुर: चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर देशभर में चल रहे सियासी विवाद के बीच राजस्थान कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि कांग्रेस 28 सितंबर को जयपुर में चुनाव आयोग मुख्यालय का घेराव करेगी। डोटासरा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के विभाग की तरह काम कर रहा है और देश में 'वोट चोरी' के जरिए सरकारें बनाने का खेल चल रहा है। डोटासरा ने Form-6 और SIR से जुड़ी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि आवेदन के साथ माता-पिता या दादा-दादी का पिछली SIR सूची में नाम होने संबंधी जानकारी क्यों मांगी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के भीतर इस मुद्दे पर दर्ज आपत्तियों को सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े आईटी सिस्टम के केंद्रीकरण पर भी सवाल उठाए।

पार्षदों की बाड़ाबंदी पर भी सरकार को घेरा

डोटासरा ने राजस्थान के निकाय चुनाव में वार्ड परिसीमन को लेकर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने जोधपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और जयपुर में वार्डों के बीच मतदाता संख्या में अंतर का हवाला देते हुए परिसीमन के मानकों को सार्वजनिक करने की मांग की। वहीं, 14 सितंबर के निकाय चुनाव परिणामों के बाद पार्षदों की बाड़ाबंदी को लेकर उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 155 अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्होंने मलसीसर, राजसमंद, झालावाड़, नीमराना और तिजारा में पुलिस कार्रवाई को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ने पुलिस और धन-बल का इस्तेमाल किया, लेकिन पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery