Friday, September, 25,2026

हवा में निकला टायर, तीन घंटे बाद सुरक्षित उतरा ट्रेनी विमान

अजमेर: किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को ट्रेनिंग उड़ान के दौरान अवन्या एविएशन के ट्रेनी विमान का बायां टायर हवा में निकल गया। विमान में इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट सवार थे। तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई। करीब तीन घंटे तक विमान ने एयरपोर्ट के आसपास आसमान में चक्कर लगाए और ईंधन सुरक्षित स्तर तक कम होने के बाद आपात लैंडिंग कराई गई। दोनों पायलट सुरक्षित हैं।

एयरपोर्ट डायरेक्टर बी.एल. मीणा के अनुसार विमान ने सुबह करीब 9:30 बजे किशनगढ़ से उड़ान भरी थी। करीब डेढ़ घंटे बाद टायर में खराबी की जानकारी एटीसी को दी गई। विमान में पर्याप्त ईंधन होने के कारण तत्काल लैंडिंग कराना जोखिम भरा था। इसके चलते पायलटों ने अतिरिक्त ईंधन कम करने के लिए विमान को हवा में बनाए रखा। इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट लगातार निगरानी प्रशासन करते रहे।

लैंडिंग से पहले वैकल्पिक व्यवस्था

स्थिति को देखते हुए रनवे के पास फायर फाइटिंग वाहन, एम्बुलेंस और रेस्क्यू टीम तैनात की गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी अलर्ट रखा गया। लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कच्चे रास्ते पर पानी का छिड़काव और फोम की तैयारी की। एक अन्य पाइपर विमान से लैंडिंग व्यवस्था का परीक्षण भी किया गया। परीक्षण सफल रहने के बाद ट्रेनी विमान को उतारा गया।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

लैंडिंग के दौरान विमान में आगे और दाएं तरफ का टायर मौजूद था, जबकि बायां टायर पहले ही निकल चुका था। इसके बावजूद इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर बी.एल. मीणा ने बताया कि इमरजेंसी हटा दी गई है और घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। टायर निकलने का तकनीकी कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery