Friday, September, 25,2026

जयपुर पहुंचे छह झुलसे दमकलकर्मी, तीन वेंटिलेटर पर

जोधपुर: बासनी की केमिकल फैक्ट्री में की केमिकल फैक्ट्री में बुधवार देर शाम आग बुझाते समय केमिकल ड्रम में हुए जोरदार विस्फोट से झुलसे 14 दमकलकर्मियों में छह की हालत गंभीर होने पर गुरुवार को जयपुर रेफर किया गया। गंभीर घायल जोगाराम, अविनाश, प्रेम तंबोली, मोहम्मद हनीफ, आसिफ खान और प्रकाश को छह एंबुलेंस से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। उनके साथ परिजन भी जयपुर पहुंचे। देर रात मुख्यमंत्री भजनलाल एसएमएस अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने घायलों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया।

छह 60 से 95% तक झुलसे, तीन वेटिलेंटर पर

एमजीएच अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने बताया कि छह दमकलकर्मी 60 से 95 प्रतिशत तक झुलसे हैं और तीन वेंटिलेटर पर हैं। हादसे में पहुंचे 14 में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई, जबकि सात का जोधपुर में उपचार जारी है। इनमें तीन वेंटिलेटर पर हैं। गंभीर झुलसे मरीजों में संक्रमण का खतरा अधिक होने से सीमित लोगों को मिलने की सलाह दी गई है।

SMS से तीन सदस्यीय टीम जोधपुर पहुंची

एसएमएस अस्पताल में विभागीय अधिकारियों ने भी घायलों के उपचार की जानकारी ली। डीएलबी डायरेक्टर जुईकर प्रतीक दमकलकर्मियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कार्यवाहक अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके जैन से उपचार व्यवस्था और मरीजों की स्थिति की जानकारी ली। स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने भी घायलों से मुलाकात की। बेहतर उपचार के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज से प्लास्टिक सर्जन, जनरल सर्जन और जनरल फिजिशियन की तीन सदस्यीय टीम जोधपुर पहुंच गई है। वहीं, महात्मा गांधी अस्पताल में शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, भाजपा के पूर्व महापौर प्रत्याशी प्रसन्नचंद मेहता सहित कई भाजपा नेताओं ने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

20 मकान खाली, गंध से लोग परेशान

घटना के बाद आसपास के करीब 20 मकान खाली करवाए गए। केमिकल की तेज गंथ से लोग परेशान रहे। घेवराम ने बताया कि सुबह बहू को उल्टियां होने पर परिवार को फिर रिश्तेदारों के यहां भेजना पड़ा। रामनिवास ने बताया कि बदबू के कारण परिवार वापस नहीं रह सका। नरपत ने बताया कि धमाके से घर की दीवारों में दरारें आई और पानी की टंकी पिघल गई। फैक्ट्री की आरसीसी छत भी गिर गई।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे के अनुसार मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज धसिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर फैक्ट्री संचालक राजेंद्र अग्रवाल के बेटे स्पर्श अग्रवाल को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार बिना लाइसेंस के केमिकल भंडारण, अवैध संचालन, फायर एनओसी और अग्निशमन उपकरणों की कमी के आरोप हैं। विस्फोटक नियम 2008 और पेट्रोलियम एक्ट के तहत जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery