Friday, September, 25,2026

थाने के सामने पत्थर मार युवक की हत्या

अलवर: बड़ौदामेव थाने के सामने गुरुवार सुबह पत्थर से हमला कर अधेड़ की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीणों ने अलवर-भरतपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल और थाने के बाहर भी धरना दिया गया। पुलिस ने आरोपी हर्ष मूर्तिकार को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार बड़ा वास निवासी सैकून खान (40) पुत्र नसरू खान खेती करता था। वह अपने गांव के नूर मोहम्मद को बैंक छोड़ने के बाद बाजार जा रहा था। इसी दौरान थाने के सामने हर्ष मूर्तिकार ने उसे नीचे गिराकर सड़क पर पड़े पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर घायल सैकून को बड़ौदामेव अस्पताल ले जाया गया, जहां से अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक सैकून खान के तीन बच्चे हैं।

एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है। सर्व एकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष शब्बीर खान ने एसआईटी गठित करने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभदेने की मांग की। विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ता संजय प्रधान और अनिल जोनवाल पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस की समझाइश के बाद नीचे उतारा गया। रामगढ़ की पूर्व विधायक साफिया जुबैर भी धरने पर पहुंचीं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery