Friday, September, 25,2026

गहलोत अपना वार्ड हारे, हार का ठीकरा दूसरों पर क्यों?: CM

बीकानेर/जयपुर: निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिली हार का विश्लेषण करने के बजाय गहलोत इसका ठीकरा दूसरों पर फोड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गहलोत खुद अपना वार्ड हार गए और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर गुस्सा निकाल रहे हैं। बीकानेर में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले जब हम रोड शो कर रहे थे, तब गहलोत ने कहा था कि मुख्यमंत्री को रोड शो नहीं करना चाहिए। अब चुनाव परिणाम आने के बाद वे पीसीसी चीफ से कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने रोड शो किए तो कांग्रेस को भी करने चाहिए थे। गहलोत को आरोप लगाने के बजाय कांग्रेस की हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

परिसीमन पर भी गहलोत से सवाल

निकाय वार्डों के पुनर्सीमांकन को लेकर गहलोत के सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस सरकार के समय एक नगर निगम को दो हिस्सों में क्यों बांटा गया था? भजनलाल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने नियमों के अनुसार वार्डों का गठन किया है और ये वार्ड करीब एक साल पहले बनाए गए थे। उन्होंने सवाल किया कि उस समय कांग्रेस ने इस पर आपत्ति क्यों नहीं जताई?

'कांग्रेस का जनाधार लगातार सिमट रहा'

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राजनीतिक आधार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब कुछ राज्यों तक सीमित रह गई है। भजनलाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के बजाय अपने बेटों की राजनीतिक लॉन्चिंग में जुटे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा राहुल गांधी और अशोक गहलोत द्वारा अपने बेटे वैभव गहलोत की राजनीतिक भूमिका को आगे बढ़ाने का उदाहरण दिया।

'जनादेश भाजपा के लिए जनता का प्यार'

निकाय चुनाव के परिणाम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा के पक्ष में जनता का जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। भजनलाल ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस को यह सोचने का अवसर देते हैं कि उससे कहां-कहां चूक हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery