Friday, September, 25,2026

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चार की मौत

राजसमंद: गणेश विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली गुरुवार दोपहर रेलमगरा थाना क्षेत्र के तुर्किया खेड़ा गांव के पास खटुकड़ा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ग्रामीण गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे थे। तुर्किया खेड़ा गांव के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रॉली सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में सवार कई लोग नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही बनेडिया सरपंच योगेंद्र सिंह चौहान ग्रामीण सहित मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। रेलमगरा थाना पुलिस तथा 108 एंबुलेंस की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में मदद की। जेसीबी से ट्रॉली को सीधा कर दबे लोगों को निकाला गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सचना के बाद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल राजसमंद के आरके चिकित्सालय पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत

रेलमगरा थानाधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत ने बताया कि हादसे में तुर्कियाखेड़ा निवासी शंकरसिंह (62), तकड़ियों का गुड़ा निवासी पुष्पा कंवर (45) और पीपली डोडियान निवासी हरीश (12) को राजसमंद के आरके चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। वहीं गंभीर घायल ललिता कंवर (21) को रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दो गंभीर घायल उदयपुर रेफर

घायलों में अनिता कंवर (26) और अर्जुनलाल (21) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया। लीला कंवर सहित अन्य घायलों का उपचार जारी है। घायल नारायणी, सरिता, आशा कंवर, सूरज कंवर, सीमा गाडरी, सीमा अहीर, भागु लोहार, कुष्णा कंवर, प्रियंका, लीला और विशाल समेत अन्य को रेलमगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिया गया।

विसर्जन को लेकर जताई थी आपत्ति

सांसेरा तालाब में कम पानी और जलीय जीवों पर संभावित असर को लेकर ग्रामीणों ने पहले ही प्रतिमा विसर्जन पर आपत्ति जताई थी। ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर यहां प्रतिमा विसर्जन नहीं कराने की मांग की थी। इसके बावजूद प्रतिमा विसर्जित की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery