Friday, September, 25,2026

जयपुर मेट्रो फेज-2 के लिए एडीबी लोन की राह साफ

जयपुर: जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के बोर्ड की मनीला में हुई बैठक में फेज-2 के लिए ऋण समझौते और परियोजना से जुड़े जरूरी अनुमोदनों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (JMRC) के एमडी वैभव गालरिया भी शामिल हुए। ADB पहले ही परियोजना के लिए ऋण की सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है। अब फाइनल ऋण समझौते की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर मंथन हुआ।

करीब 13 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले फेज-2 में लगभग 60% राशि ADB ऋण के रूप में जुटाई जाएगी। बाकी 40% राशि में 20% केंद्र और 20% राज्य सरकार को हिस्सेदारी होगी। बैठक में खरीद प्रक्रिया, पर्यावरण एवं सामाजिक सुरक्षा उपायों और वित्तीय मामलों समेत परियोजना से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। ADB अधिकारियों ने आवश्यक अनुमोदन जल्द उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी का आश्वासन दिया।

मौके पर काम शुरू करने की तैयारी

फेज-2 के पैकेज-1 के बाद अब पैकेज-2 और पैकेज-3 को आगे बढ़ाने की तैयारी है। दोनों पैकेजों के लिए अक्टूबर 2026 तक निविदाएं प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। ADB की ओर से अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी, ताकि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम जल्द मौके पर शुरू किया जा सके। खास बात यह है कि ADB ने पहले ही रेट्रोएक्टिव फाइनेंसिंग फैसिलिटी को मंजूरी दे रखी है। इसके तहत ऋण समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले भी राजस्थान मेट्रो काम शुरू कर सकता है। बाद में इन कार्यों पर हुए पात्र खर्च को ऋण पैकेज में शामिल किया जा सकेगा। यानी फाइनल लोन एग्रीमेंट का इंतजार किए बिना पैकेज-2 और 3 की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की गुंजाइश है।

ADB से गालरिया की अफसरों मुलाकात

मनीला बैठक के दौरान वैभव गालरिया ने ADB के कार्यकारी निदेशक एल. सत्य श्रीनिवास, रेल एंड ट्रांसपोर्ट के निदेशक मार्कस राइजनर, सेफगाड़र्स से जुड़े अधिकारियों और खरीद एवं जन वित्तीय विभाग के उप महानिदेशक जैफ टेलर से मुलाकात की। इन बैठकों में परियोजना की खरीद, वित्तीय व्यवस्था, पर्यावरण-सामाजिक सुरक्षा और ऋण प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। फाइनल ऋण समझौते पर 15 मार्च 2027 से पहले हस्ताक्षर का लक्ष्य है। इससे पहले पैकेज-2 और 3 की निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाकर परियोजना के काम को जमीन पर शुरू करने की तैयारी है।

बी-टू बाईपास से खासा कोठी तक 11.7 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर

पैकेज-3 की लंबाई 11.7 किमी होगी और इसकी अनुमानित लागत करीब 1392 करोड़ रुपए है। बी-टू बाईपास चौराहे पर क्लोवर लीफ से इसका निर्माण शुरू होगा और यह खासा कोठी चौराहे तक जाएगा। इस पूरे पैकेज में कॉरिडोर और सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इसमें 12 स्टेशन प्रस्तावित हैं-बी-टू बाईपास, दुर्गापुरा, गांधी नगर, नेहरू प्लेस, रामबाग सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, एसएमएस हॉस्पिटल, अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल और खासा कोठी क्षेत्र में फेज-1 व फेज-2 स्टेशन।

पिंजरापोल से बी-टू बाईपास तक 3.12 किमी भूमिगत कॉरिडोर

पैकेज-2 की लंबाई 3.12 किमी और अनुमानित लागत करीब 1160 करोड़ रुपए है। पिंजरापोल गौशाला तक पैकेज 1 में कॉरिडोर एलिवेटेड रहेगा। इसके करीब 400 मीटर आगे से पैकेज-2 में मेट्रो कॉरिडोर भूमिगत हो आएगा। इस पैकेज में दो भूमिगत स्टेशन प्रस्तावित हैं। पहला स्टेशन सांगानेर पुलिस स्टेशन के पास होगा। यहां से यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 तक पहुंच की सुविधा मिलेगी। इसके बाद भूमिगत कॉरिडोर एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के पास पहुंचेगा, जहां दूसरा स्टेशन बनाया जाएगा। आगे कॉरिडोर बी-टू बाईपास के नजदीक दुर्गापुरा की तरफ स्थित क्लोवर लीफ तक जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery