Thursday, May, 14,2026

नैतिकता होती तो नीट पेपर लीक नहीं होता: हरिभाऊ बागडे

कोटा: कृषि विश्वविद्यालय के नौवें दीक्षांत समारोह में बुधवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने नैतिकता और ईमानदारी को समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि समाज में नैतिकता होती, तो नीट यूजी का पेपर लीक नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में नैतिकता और न्याय होता है, वहीं रामराज्य की स्थापना संभव है। राज्य कृषि प्रबंध संस्थान (SIAM) सभागार में आयोजित समारोह में कृषि, उद्यानिकी और वानिकी संकाय के कुल 358 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें 319 स्नातक, 34 स्नातकोत्तर और 6 पीएचडी अभ्यर्थी शामिल रहे। समारोह में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के कुलाधिपति रिटायर्ड आईपीएस कन्हैया लाल बेरवाल विशिष्ट अतिथि रहे।

राज्यपाल बागडे ने बढ़ते नशे पर चिंता जताते हुए कहा कि पाकिस्तान भारत के युवाओं को तरह कमजोर करने के उद्देश्य से ड्रग्स भेज रहा है। उन्होंने इसे आग की बताते हुए कहा कि समय रहते युवाओं को इससे बचाना जरूरी है। उन्होंने प्रदेश में खाली पड़ी कृषि भूमि का उपयोग खेती के लिए करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि कृषि विश्वविद्यालयों से पासआउट विद्यार्थियों को ऐसी भूमि खेती के लिए उपलब्ध कराई जाए, जिससे युवाओं को रोजगार और राष्ट्र को आय दोनों मिल सके। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि नकली बीज और घटिया फर्टिलाइजर बेचने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। नए कानून में 7 से 10 साल तक की सजा और 10 से 20 लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान होगा।

मसूर और चने की उन्नत किस्में विकसित

समारोह में कुलगुरु डॉ. विमला ड्रंकवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष मसूर और चने की चार नई उन्नत किस्में विकसित की हैं तथा 27 नई कृषि तकनीकों की सिफारिश की गई है।

समारोह में 11 गोल्ड मेडल वितरित

दीक्षांत समारोह में 11 गोल्ड मेडल वितरित किए गए, जिनमें 7 छात्राओं ने बाजी मारी। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की नई अकादमिक बिल्डिंग और बीज विधायन संयंत्र का लोकार्पण भी किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery