Wednesday, April, 22,2026

दबंगों की धमकी के बीच पुलिस सुरक्षा में निकली बारात

भरतपुर: जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सज्जन बास गांव में एक विवाह समारोह को लेकर दबंगों की धमकी के चलते पुलिस की निगरानी में बारात निकाली गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन के परिवार को प्रशासन से मदद मांगनी पड़ी और पूरे गांव में पुलिस की टीम तैनात करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजेंद्र जाटव की पुत्री माधुरी की शादी 20 अप्रैल को तय थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने परिवार को चेतावनी दी थी कि बारात को मुख्य सड़क से नहीं निकाला जाएगा। उनका कहना था कि परंपरा के अनुसार बारात केवल वैकल्पिक मार्ग से ही गुजर सकती है। विजेंद्र जाटव ने बताया कि जिस दूसरे रास्ते से बारात निकालने का दबाव बनाया जा रहा था, वह रास्ता खराब स्थिति में था और वहां कीचड़ भरा हुआ था।

ऐसे में दूल्हा पक्ष के लिए उस रास्ते से बारात निकालना मुश्किल था। जब उन्होंने मुख्य मार्ग का उपयोग करने की बात कही तो उन्हें धमकी दी गई कि बारात को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने एसडीएम से संपर्क
कर सुरक्षा की मांग की। प्रशासन ने मामले को संवेदनशील मानते हुए तुरंत कार्रवाई की और रूपवास थानाधिकारी विनोद मीणा के नेतृत्व में लगभग 15 पुलिसकर्मियों की तैनाती गांव में कर दी गई। साथ ही तहसीलदार अमित शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।

पुलिस की सख्ती से पीछे हटे विरोधी

पुलिस बल की मौजूदगी के बाद माहौल पूरी तरह नियंत्रित रहा और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। विरोध करने वाले लोग पुलिस की सख्ती के बाद पीछे हट गए। इसके बाद बारात को शांतिपूर्ण ढंग से मुख्य मार्ग से निकाला गया और विवाह की सभी रस्में बिना किसी बाधा के संपन्न हुई।

असामाजिक तत्वों ने दी धमकी

थानाधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धमकी देने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में रही और विवाह समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery