Sunday, April, 12,2026

सरहद पर बदलाव की बयार, 728 किमी दूर सुंदरा गांव में पहुंचा नर्मदा की नीर

जयपुर/बाड़मेर: अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर जिले के सुंदरा गांव में आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसका इंतजार पीढ़ियों से किया जा रहा था। रेगिस्तान की तपती रेत और खारे पानी की समस्या से जूझते इस गांव में नर्मदा नहर आधारित पेयजल परियोजना से अब हर घर तक नल से मीठा पानी पहुंचने लगा है। यह उपलब्धि न केवल बुनियादी सुविधा का विस्तार है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में एक नई उम्मीद और सम्मान का प्रतीक बन गई है।

सन् 1734 में स्थापित सुंदरा गांव क्षेत्रफल की दृष्टि से कभी देश की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में गिना जाता था। लगभग 1345 वर्ग किलोमीटर में फैले इस गांव के लोगों का जीवन हमेशा से रेगिस्तान की कठिन परिस्थितियों के बीच गुजरा है। बाड़मेर मुख्यालय से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पीने के पानी की समस्या सबसे बड़ी चुनौती रही। यहां का भूजल इतना खारा था कि इंसान और पशु दोनों ही उसे पीने से बचते थे। सरकारी ट्यूबवेल भी इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए, जिसके कारण ग्रामीणों को 15 से 20 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता था। इस गांव ने कई कठिन दौर देखे हैं। 1965 और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान इस सीमा क्षेत्र को खाली करवाना पड़ा, जिससे ग्रामीणों को विस्थापन का दर्द भी झेलना पड़ा।

200 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

सरदार सरोवर बांध से निकला नर्मदा का पानी करीब 728 किलोमीटर की दूरी तय कर सुंदरा तक पहुंचा है। करीब 513 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस परियोजना के तहत 200 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इसके लिए 16 जल संग्रहण केंद्र, 80 से अधिक एलिवेटेड सर्विस रिजर्वायर और कई पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं। रेत के टीलों को काटकर पाइपलाइन बिछाना, बिजली की कमी और सीमा क्षेत्र की सुरक्षा बाधाओं जैसी चुनौतियों के बावजूद यह परियोजना पूरी की गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery