Sunday, April, 12,2026

धारीवाल-गुंजल समर्थकों में नारेबाजी और धक्का-मुक्की

कोटा: कोटा में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। शुक्रवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक उस समय हंगामे में बदल गई, जब वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई तक की नौबत आ गई। हंगामे की शुरुआत उस वक्त हुई, जब जिला अध्यक्ष राखी गौतम अपने संबोधन में लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल का नाम लेना भूल गईं। इस पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और माहौल गरमा गया। कुछ ही देर में शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थक आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारे लगाए।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हो गई, जिससे बैठक को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। बाद में वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, जिसके बाद बैठक दोबारा शुरू हो सकी। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने पार्टी में गुटबाजी की बात स्वीकार करते हुए कहा कि इसे खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है और कार्यकर्ताओं का उत्साह ही इस भीड़ में नजर आया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery