Sunday, April, 12,2026

42 महिला पीसीआर वैन सड़कों पर उतरीं

जयपुर: प्रदेश में महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय से 42 महिला पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैन का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना और सुरक्षित माहौल तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090 को लगातार सशक्त बना रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को आधु‌निक संसाधनों
से लैस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ये महिला पीसीआर  वैन 24 घंटे सक्रिय रहकर महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगी।

इन सभी वैन को अभय कमांड सेंटर से जोड़ा गया है, जो डायल 112 की तर्ज पर कार्य करेगा। प्रत्येक वाहन में MDT लगाया गया है, जिससे कंट्रोल रूम से सीधे निर्देश मिलेंगे और घटनास्थल पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery