Sunday, April, 12,2026

एसीएस अपर्णा अरोड़ा ने दूसरी बार संभाला पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का चार्ज

जयपुर: आईएएस एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अपर्णा अरोड़ा को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरपर्सन का एडिशनल चार्ज दिया गया है। मौजूदा चेयरमैन देबाशीष पृष्टि केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं।

अपर्णा अरोड़ा अभी एसीएस माइंस एंड पेट्रोलियम हैं। उल्लेखनीय है कि अपर्णा अरोड़ा ने बोर्ड की दूसरी बार कमान संभाली है। पूर्व में भी वे फरवरी 2014 से जुलाई 2016 तक यहां चेयरपर्सन रह चुकी हैं। तब उन्होंने 29 महीनों की लंबी और शानदार इनिंग खेलते हुए बोर्ड के काम-काज को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। उधर, डीओपी सेक्रेटरी अर्चना सिंह और जल जीवन मिशन
के डायरेक्टर राजन विशाल के विभागों का भी एडिशनल चार्ज हेमंत गेरा को दिया गया है। गेरा अभी प्रिंसिपल सेक्रेटरी, पीएचईडी
हैं। राजन विशाल ऑफिशियल फॉरिन टूर पर और अर्चना सिंह छुट्टियों पर गई हैं। दोनों ही 16 अप्रैल को वापस लौटेंगे।

नवनीत इलेक्शन ड्यूटी से लौटे

आईएएस नवनीत कुमार भी इलेक्शन ड्यूटी से एग्जेम्पशन ले वापस जयपुर लौट आए हैं। माताजी के निधन के कारण उन्हें यह एग्जेम्पशन मिला है। नवनीत की ड्यूटी तमिलनाडु में लगी थी।

राजपुरोहित की केंद्र में जाने की राह खुली

राज्य के एक और आईएएस प्रकाश राजपुरोहित की केंद्र में डेपुटेशन पर जाने की राह क्लीयर हो गई है। केंद्रीय डीओपीटी ने उनका जॉइंट सेक्रेटरी के लिए एम्पैनलमेंट किया है। इस संबंध में शुक्रवार को ऑर्डर जारी हुए हैं। 2010 बैच के प्रकाश अभी केंद्र में वित्त मंत्रालय में डायरेक्टर की पोस्ट पर कार्यरत हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery