Sunday, April, 12,2026

कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी, अस्पताल में मौत

लालसोट: लालसोट थाना क्षेत्र के जमात चौराहे पर स्थित दयाल भोजनालय पर शुक्रवार दोपहर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। खाना खाते समय दो गुटों के युवकों के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने धर्मेंद्र मीणा पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को पहले लालसोट जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सीपा ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। ढाबे पर अलग-अलग बैठे दो गुटों के युवक खाना खा रहे थे, तभी दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सभी बाहर आ गए, जहां एक गुट के युवक ने धर्मेंद्र पर गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, एक गुट में पांच और दूसरे में तीन युवक शामिल थे। फायरिंग के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery