Sunday, April, 12,2026

किसानों के सशक्तीकरण का बड़ा मंच बनेगा ग्राम-2026

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अन्नदाता किसान मजबूत होगा तो देश और प्रदेश दोनों की प्रगति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक सुदृढ़ कृषि इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में जयपुर में 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाला ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम-2026) किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां उन्हें खेती के आधुनिक और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी के साथ-साथ वैश्विक कृषि प्रणालियों को समझने और अपनाने का अवसर मिलेगा।

सीएम शुक्रवार को ग्राम-2026 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 15 अप्रैल से ग्राम पंचायत स्तर पर किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी देने वाले रथ भेजे जाएंगे, जिनमें सुझाव पेटिका भी होगी, ताकि किसान अपनी समस्याएं और सुझाव साझा कर सकें। यह आयोजन किसानों, वैज्ञानिकों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के बीच संवाद का प्रभावी मंच बनेगा। कार्यक्रम में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उद्योग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, कृषि मंजू राजपाल एवं ईआईएमए एग्रीमेक एवं फार्म मैकेनाइजेशन कमेटी के अध्यक्ष एवं टीएएफई लिमिटेड के डायरेक्टर टी. आर. केसवन मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है और इसमें नारी शक्ति की केंद्रीय भूमिका है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार महिला सशक्तीकरण को जीवन के हर क्षेत्र से जोड़कर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, लखपति दीदी, उज्ज्वला और जनधन जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं अपने सपनों को पंख दें, क्योंकि सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है।

वैज्ञानिक खेती-जल संरक्षण पर फोकस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कृषि उत्पादन, जल प्रबंधन, फसल सुरक्षा और प्राकृतिक खेती जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती अपनाने, रासायनिक उर्वरकों का सीमित उपयोग करने और मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने का आह्वान किया, ताकि भूमि की उर्वरता सुरक्षित रह सके। साथ ही उन्होंने जल संरक्षण के लिए आधुनिक सिंचाई तकनीकों, विशेषकर स्प्रिंकलर प्रणाली के उपयोग पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक बड़े पैमाने पर सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र, डिग्गियों और सिंचाई पाइपलाइनों का निर्माण किया गया है, जिससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाखों पशुओं का निशुल्क बीमा किया गया है और मोबाइल वेटरनरी सेवाओं के माध्यम से पशुपालकों को व्यापक लाभ मिला है।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर दी शुभकामनाएं

सीएम भजनलाल शर्मा ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनभर समर्पित रहे। उन्होंने नारी शिक्षा व सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और जाति-प्रथा सहित अन्य कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण का कार्य किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery