Thursday, April, 02,2026

इंतजार में व्यक्ति सूख जाता है, गहलोत अब धैर्य के साथ सीखें 'संतोष शास्त्र': मदन राठौड़

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने 'इंतजार शास्त्र' श्रृंखला के तहत भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की ओर से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में हुए आयोजन की तारीफ के बावजूद भाजपा सरकार ने वहां बने गेस्ट हाउस का काम क्यों रोक रखा है। गहलोत ने कहा कि आरआईसी में शानदार कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और देश-विदेश से मेहमान आ रहे हैं, लेकिन ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का बजट रोककर सरकार जनता का पैसा महंगे होटलों पर खर्च कर रही है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गहलोत साहब को 'इंतजार शास्त्र' छोड़कर नई पीढ़ी को अवसर देना चाहिए।

राठौड़ ने कहा कि गहलोत का राजनीतिक समय समाप्त हो चुका है, लेकिन वे अभी भी उम्मीद के सहारे टिके रहने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत ने कांग्रेस को पतन की ओर ले जाने का काम किया और पार्टी में निर्णय स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि दिल्ली हाईकमान की ओर से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इंतजार में व्यक्ति सूखता जाता है, इसलिए गहलोत को अब संतोष का मार्ग अपनाते हुए वानप्रस्थ और सन्यास की ओर बढ़ते हुए 'संतोष शास्त्र' सीखना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery