Wednesday, April, 22,2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बिजनेसमैन परिवार के 6 लोग हुए घायल

अलवर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जयपुर के एक बिजनेसमैन परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे उस समय हुआ, जब हरिद्वार से लौट रही कार अचानक सामने आई पिकअप को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, जयपुर के दादी का फाटक निवासी पुनीत अग्रवाल (42) अपनी मां अल्का अग्रवाल (66), पत्नी बबीता अग्रवाल (38) और बच्चों के साथ हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। कार को अमित चौधरी चला रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर अचानक पिकअप वाहन सामने आ गया। चालक ने संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पिकअप और ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। घायल लक्ष्य (11) ने बताया कि उसके पिता को सबसे ज्यादा चोटें आई और वे काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery