Saturday, April, 04,2026

आरोपी और सरकार का वकील एक ही: जूली

जयपुर: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी घोटाले में पीड़ितों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक वकील को डबल रोल में रखकर गरीब परिवारों के साथ अन्याय कर रही है। जूली ने बताया कि वर्ष 1999 में मुकेश मोदी और उनके परिवार द्वारा शुरू की गई आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने 22 लाख निवेशकों से करीब 15,000 करोड़ रुपए की ठगी की। जांच में सामने आया कि 125 फर्जी शैल कंपनियों के माध्यम से पैसा मोदी परिवार और उनके करीबियों तक पहुंचाया गया। 2018 में कुछ गिरफ्तारियां हुईं, लेकिन न्याय प्रक्रिया में सरकार के वकील बाधक बने हुए हैं। इस घोटाले के सह-आरोपी सिद्धार्थ चौहान दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमे में फरार घोषित है। उसी आरोपी की ओर से 'ऑरा एंड कंपनी' लॉ फर्म पैरवी कर रही है, जिसमें वकील शिवमंगल शर्मा, सौरभ राजपाल, निधि जायसवाल शामिल हैं। वहीं, राजस्थान सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में इसी केस की पैरवी अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery