Tuesday, February, 10,2026

हरियाणाः आतंकी अब्दुल रहमान की फरीदाबाद जेल में हत्या

फरीदाबाद: अयोध्या में विस्फोट की साजिश के आरोप में नीमका जेल में बंद 20 वर्षीय आतंकी आरोपी अब्दुल रहमान की सोमवार रात जेल परिसर में हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, झड़प के बाद एक सह-कैदी अरुण चौधरी ने धारदार हथियार से हमला कर रहमान की जान ले ली। घटना रात करीब दो बजे जेल के सुरक्षा वार्ड-3बी में हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच तीखी बहस के बाद हमला हुआ, जिसमें रहमान की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में बल्लभगढ़ सदर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का निवासी था और जून 2025 से हिरासत में था। उसे मार्च 2025 में गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो हथगोले बरामद हुए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी अरुण चौधरी के खिलाफ पहले से हत्या और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने घटना की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery