Tuesday, February, 10,2026

बाबूलाल कटारा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा को 2022 की द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। यह मामला राजस्थान में शिक्षा क्षेत्र को हिलाकर रख देने वाले बड़े घोटालों में से एक है, जिसमें कटारा मुख्य आरोपी बताए जाते हैं। कटारा को अप्रैल 2023 में पद पर रहते हुए ही गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि उन्होंने आरपीएससी सदस्य के पद का दुरुपयोग करते हुए पेपर लीक किया और अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूली। जांच एजेंसियों के अनुसार, कटारा ने पेपर को अपने घर ले जाकर अपने भांजे विजय डामोर के माध्यम से कॉपी करवाया और फिर इसे वापस रख दिया। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें खुलासा हुआ कि कटारा ने आरपीएससी सदस्य बनने के लिए ही 1.20 करोड़ रुपए की डील की थी। कटारा की जमानत याचिका पहले राजस्थान हाई कोर्ट में खारिज हो चुकी थी। हाई कोर्ट ने अगस्त 2025 में स्पष्ट कहा था कि संवैधानिक पद पर रहते हुए अपराध गंभीर प्रवृति का है। हालांकि, उनके भांजे विजय डामोर को हाई कोर्ट से राहत मिली थी, क्योंकि अन्य सह आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery