Tuesday, February, 10,2026

संस्कृत विद्यालयों में छह हजार से अधिक पद रिक्त

जयपुर: राजस्थान में संस्कृत शिक्षा की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों और मंत्रालयिक कर्मचारियों के हजारों पद वर्षों से खाली पड़े हैं। यह स्थिति 16वीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र में अतारांकित प्रश्न संख्या 1249 के जवाब में सामने आई है, जिसे विधानसभा सदस्य बालमुकुंदाचार्य ने उठाया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में कुल 14,190 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 6,142 पद वर्तमान में रिक्त हैं। यानी लगभग 43 प्रतिशत पद खाली हैं। सबसे ज्यादा असर शिक्षण व्यवस्था पर पड़ रहा है, क्योंकि अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक और लेक्चरर स्तर पर ही हजारों पद रिक्त हैं।

अध्यापक लेवल-1 के 3,587 स्वीकृत पदों में से 931 पद खाली हैं, जबकि अध्यापक लेवल- 2 के 3,627 पदों में से 2,598  पद रिक्त हैं। इसी तरह वरिष्ठ अध्यापक के 3,064 पदों में 525 पद खाली पड़े हैं। लेक्चरर (प्राध्यापक) के 1,240 पदों में से 336 पद रिक्त होना यह दर्शाता है कि उच्च कक्षाओं में पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक और सहायक स्टाफ की भी गंभीर कमी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 616 पदों में से 523 पद खाली हैं। कनिष्ठ सहायक के 390 पदों में से 241 पद रिक्त हैं। इससे विद्यालयों का दैनिक संचालन भी मुश्किल हो गया है।

छात्रावास व नए विषयों पर निराशा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जिला स्तर पर संस्कृत विद्यालयों में छात्रावास खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वर्तमान में छात्रावासों का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से ही किया जा रहा है। वहीं, संस्कृत विद्यालयों में आयुर्वेद विषय को दोबारा शुरू करने पर भी सरकार ने किसी प्रस्ताव से इनकार किया है। लगातार खाली पद, सीमित संसाधन और नई शैक्षणिक पहलों की कमी के चलते संस्कृत विद्यालयों की दशा कमजोर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द भर्ती प्रक्रिया और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो संस्कृत शिक्षा के प्रति छात्रों का रुझान और कम हो सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery