Tuesday, July, 28,2026

भजनलाल सरकार का तोहफा, 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने युवाओं के लिए बड़ा रोजगार अवसर उपलब्ध कराया है। स्वायत्त शासन विभाग (एलएसजी) ने प्रदेश के 183 नगरीय निकायों में 24,752 संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। लंबे समय बाद निकली इस बड़ी भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है, वहीं शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

पारदर्शी प्रक्रिया से होगा चयन

भर्ती में कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। पात्र अभ्यर्थियों का चयन लॉटरी से किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विवादरहित रहेगी। 174 गैर-अनुसूचित नगरीय निकायों में 24,277 पद तथा 9 अनुसूचित क्षेत्र के नगरीय निकायों में 475 पद भरे जाएंगे।

स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगी रफ्तार

राज्य सरकार का कहना है कि यह भर्ती स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बढ़ती आबादी के अनुरूप सफाई सेवाओं का विस्तार करने तथा नगरीय निकायों में मानव संसाधन की कमी दूर करने के उद्देश्य से की जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery