Monday, August, 24,2026

त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा

जयपुर: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत रविवार को प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, नमूनीकरण, जब्ती और सीलिंग की कार्रवाई की गई।

जयपुर मुख्यालय की केंद्रीय टीम ने झोटवाड़ा स्थित एक डेयरी का निरीक्षण कर पनीर का नमूना लेने के साथ करीब 300 किलो पनीर मौके पर ही नष्ट कराया। प्रारंभिक जांच में पनीर अनसेफ फूड की श्रेणी में पाया गया। नमूने की प्रयोगशाला जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

फलोदी व धौलपुर में कार्रवाई

फलोदी के खींचन गांव में संचालित अवैध वनस्पति फैट निर्माण इकाई पर कार्रवाई की गई। टीम को मौके पर कच्चा माल, तैयार उत्पाद और पैकिंग मशीनें मिलीं। करीब 690 किलो वनस्पति फैट जब्त कर निर्माण इकाई को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। धौलपुर के सरमथुरा कस्बे में खाद्य सुरक्षा टीम ने डेयरी और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिश्रित दूध और घेवर के नमूने लिए गए। दोनों नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दूध-मावा और मिठाइयों पर खास नजर

खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य और जिला स्तर की टीमों को लगातार निरीक्षण और नमूनीकरण के निर्देश दिए हैं। विभाग की नजर खास तौर पर दूध, मावा, मिठाई, पनीर और घी पर है। जांच में खाद्य पदार्थ सब-स्टैंडर्ड, अनसेफ या मिसब्रांडेड पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दंडात्मक और अभियोजनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery