Tuesday, April, 28,2026

बंगाल में भाजपा सरकार तय, शपथ ग्रहण में फिर आऊंगा

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले जनता के नाम एक विशेष ऑडियो संदेश जारी कर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब डर को 'ना' और भाजपा के भरोसे को 'हां' कह रही है। मोदी ने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में रिकॉर्ड भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि अधिक मतदान ही परिवर्तन का रास्ता तय करेगा। उन्होंने अपने चुनावी दौरों को आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए कहा कि 'मां काली के भक्तों के बीच मुझे दिव्य ऊर्जा का अनुभव हुआ' और रैलियां उनके लिए तीर्थयात्रा के समान रहीं।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य में भाजपा सरकार बनेगी और जल्द ही मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का जश्न मनाया जाएगा। मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनना तय है और 4 मई को नतीजों के बाद वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने फिर आएंगे। उन्होंने कहा कि बंगाल का आम नागरिक हिंसा और भय के माहौल से बाहर निकलकर विकास की राजनीति को चुनना चाहता है। पीएम ने दोहराया कि भाजपा का रोडमैप राज्य के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास पर केंद्रित है।

महिला और विकास पर टीएमसी को घेरा

मोदी ने उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल है। उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर 'सिंडिकेट राज', महिला, राजनीतिक हिंसा और आर्थिक पिछड़ेपन के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल का विकास देश की प्रगति के लिए जरूरी है। 'अंग, बंग और कलिंग' जैसे क्षेत्र भारत की समृद्धि के स्तंभ रहे हैं और अब बंगाल को फिर से मजबूत करना जरूरी है।

दूसरे चरण का प्रचार थमा, 29 को मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए सोमवार शाम प्रचार थम गया। इस चरण में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच घुसपैठ, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दों पर तीखी राजनीतिक जंग देखने को मिली। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery