Friday, September, 25,2026

वोटिंग से पहले बढ़ी सियासी सरगर्मी, नंबर गेम में भाजपा मजबूत

जयपुर: जयपुर नगर निगम के नए महापौर के चुनाव में शुक्रवार के नंबर गेम को लेकर सियासी सरगर्मी एक दिन पहले ही तेज हो गई। 150 सदस्यों में भाजपा के 78 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के पास 57 और निर्दलीय 15 हैं। बोर्ड गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 76 है। ऐसे में मौजूदा संख्या के हिसाब से भाजपा बहुमत से दो कदम आगे है। पार्टी के स्तर पर 15 निर्दलीयों में से करीब 10 पार्षद भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है। इस गणित से भाजपा खेमे में करीब 88 वोट पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कांग्रेस के साथ तीन निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की बात सामने आई है, जिससे कांग्रेस के पक्ष में करीब 60 वोट पड़ने का अनुमान है।

मेयर चुनाव से पहले भाजपा ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ाबंदी और संपर्क की रणनीति तेज कर दी है। भाजपा
के पार्षद पहले पुष्कर में रहे और गुरुवार को उन्हें बगरू के पास पलाड़ा रिसॉर्ट में शिफ्ट किया गया। सभी को शुक्रवार सुबह एक साथ बसों से नगर निगम मुख्यालय लाया जाएगा। बाड़ाबंदी में पार्षदों को मतदान की प्रक्रिया और वोट डालने को लेकर भी प्रशिक्षण दिया गया।

आज मिलेगा नया महापौर, कल उपमहापौर

नगर निगम मुख्यालय में शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक महापौर पद के लिए मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू की जाएगी और परिणाम घोषित होगा। भाजपा की ओर से वार्ड 112 के सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से वार्ड 118 की सुनीता मावर मैदान में हैं। शनिवार को उपमहापौर के लिए मतदान होगा। भाजपा में उपमहापौर के नाम को लेकर मंथन शुरू हो गया है। उपमहापौर के लिए भाजपा मूल ओबीसी या राजपूत चेहरे पर दांव खेल सकती है।

नगर निगम प्रशासन की चुनावी तैयारियां पूरी

नगर निगम प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सदन के बीच गुप्त मतदान कक्ष तैयार किए गए हैं। पार्षदों की टेबल पर माइक लगाए गए हैं। नगर निगम परिसर में सुरक्षा के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें एडीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। गुरुवार को महापौर चैंबर को भी नए महापौर के स्वागत के लिए तैयार कर दिया गया। चैंबर में टेबल-कुर्सियां व्यवस्थित की गई हैं। पीछे की दीवार पर नगर निगम का लोगो व जयपुर की विरासत को दर्शाती तस्वीर लगाई है।

कांग्रेस ने भी साधे निर्दलीय

कांग्रेस ने भी मेयर चुनाव को लेकर अपने पार्षदों की बैठक की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के निवास पर हुई बैठक में प्रताप सिंह खाचरियावास और पुष्पेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे। कांग्रेस ने वार्ड 118 से निर्वाचित सुनीता मावर को मेयर प्रत्याशी बनाया है। बैठक में पार्षदों को पार्टी के पक्ष में वोटिंग की रणनीति समझाई गई। साथ ही निर्दलीय पार्षदों से संपर्क कर समर्थन जुटाने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान निर्दलीय भूपेंद्र मीणा, इशाक और शाकिर मंसूरी ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery