Wednesday, August, 26,2026

राजस्थान में 'दिमागी नक्सल अधिवक्ता समूह' गठित

जयपुर: संविधान की प्रस्तावना में आस्था रखने वाले जयपुर के अधिवक्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों में अधिवक्ता समुदाय की भूमिका को लेकर राज्य स्तर पर 'दिमागी नक्सल अधिवक्ता समूह' गठित करने का निर्णय लिया है। समूह की स्थापना का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना, आम नागरिकों की समस्याओं को सामने लाना तथा तथ्यों और तर्कों के आधार पर समसामयिक विषयों पर जनजागरूकता पैदा करना बताया गया है। बैठक में ध्रुव टेलर, ललिता महरवाल, धर्मराज बैरवा, प्रदीप सिंह राजपूत, राज्य के पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना, अतिरिक्त महाधिवक्ता विभूति भूषण, अनिल मेहता, आरपी सिंह, इन्द्रराज सैनी, पूर्व लोक अभियोजक संत कुमार जैन सहित साजिया खान, बीना कुमारी, राघवेंद्र पारीक और कुणाल रावत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

सभी न्यायालयों में शाखाएं बनाएंगे

बैठक में प्रदेश के सभी न्यायालयों में समूह की शाखाएं स्थापित करने का निर्णय किया गया। बैठक में जयपुर और जोधपुर में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर एबीवीपी तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित हमलों की कड़ी निंदा की गई। समूह ने पीड़ितों के साथ एकजुटता जताते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। बैठक में भारतीय बार काउंसिल के अध्यक्ष को पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव भी पारित किया गया।

शिक्षा से महंगाई तक होंगे प्रमुख मुद्दे

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महंगाई, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। समूह इन विषयों को सोशल मीडिया के माध्यम से मजबूती से उठाने के साथ ही आम नागरिकों में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाएगा। इसके अलावा वीआईपी आवागमन के कारण आमजन को होने वाली परेशानी, बंद पड़े एस्केलेटर, पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त जेब्रा क्रॉसिंग का अभाव, फुटपाथों पर अवरोध, जेवीवीएनएल के खुले जंक्शन बॉक्स, मकान मालिकों और दुकानदारों द्वारा रैंप व उद्यान बनाकर सड़क की चौड़ाई कम करना जैसे मुद्दे शामिल हैं।

जनहित याचिकाओं के लिए अलग हो प्रकोष्ठ

अधिवक्ताओं ने सूचना का अधिकार, जनहित याचिकाओं और आपराधिक मामलों के संचालन के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठ गठित करने का सुझाव दिया। इसके साथ ही देश की नवरत्न कंपनियों के निजीकरण को रोकने और न्यूनतम मजदूरी 28 हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग भी उठाई गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery