Friday, September, 25,2026

जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर पर फैसला आज

जयपुर/जोधपुर/कोटा: प्रदेश के तीन बड़े नगर निगमों जयपुर, जोधपुर और कोटा में शुक्रवार को महापौर की कुर्सी का फैसला होगा। साथ ही कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान होगा। चारों निकायों में मतदान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इनमें सबसे रोचक मुकाबला जोधपुर का है, जहां भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद हैं। बहुमत के लिए 51 वोट चाहिए। ऐसे में 11 निर्दलीय/अन्य पार्षदों की भूमिका निर्णायक हो गई है। भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस के राजेंद्र सोलंकी आमने-सामने हैं। दोनों दल अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी किए हुए हैं। खाटूश्यामजी नगरपालिका में चेयरमैन पद के प्रस्तावित मतदान पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है।

जयपुरः भाजपा के पास बहुमत, कोठारी-मावर आमने-सामने

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 76 है। यानी भाजपा के पास अपने दम पर बहुमत है। भाजपा ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता मावर को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के बहुमत को बनाए रखने और कांग्रेस की ओर से सेंधमारी की कोशिश के बीच है। मतदान से पहले दोनों दलों ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए रणनीति तेज कर दी है।

जोधपुरः 1 वोट का फासला, 11 निर्दलीय निर्णायक

जोधपुर के 100 वार्डों में भाजपा 45 और कांग्रेस 44 पर है, जबकि 11 पार्षद निर्दलीय /अन्य हैं। बहुमत के लिए 51 वोट जरूरी हैं। ऐसे में किसी भी दल को बहुमत तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। भाजपा ने प्रसन्नचंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा है। दोनों खेमों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर है।

कोटा: BJP 57, कांग्रेस 39

पद कोटा के 100 वार्डों में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय/अन्य के 4 पार्षद हैं। बहुमत का आंकड़ा 51 है। भाजपा ने अनुसुईया गोस्वामी और कांग्रेस ने सुनीता सुमन को महापौर का प्रत्याशी बनाया है। संख्या बल के लिहाज से भाजपा बहुमत के आंकड़े से छह वोट आगे है। चुनाव से पहले दोनों दलों ने अपने पार्षदों को एकजुट रखने की कवायद तेज कर दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery