Monday, August, 24,2026

मंगलम सिटी की पार्किंग में आग... 15 वाहन जले, 80 लोगों को बचाया

जयपुर: राजधानी में रविवार को आग की अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए। कालवाड़ रोड स्थित मंगलम सिटी के ए-ब्लॉक की पार्किंग में दोपहर करीब 2:45 बजे आग लग गई। पार्किंग में खड़े वाहनों ने आग को तेजी से फैलाया और धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया।

इससे फ्लैट्स में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कालवाड़ थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 80 रहवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। SHO कालवाड़ दिलीप सिंह के अनुसार दमकल की चार गाड़ियों ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में 12 बाइक और तीन कारें पूरी तरह जल गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, रामकुटियां मंदिर के सामने चलती JCTSL लो-फ्लोर बस के इंजन में भी आग लग गई। चालक ने समय रहते बस रोककर यात्रियों को नीचे उतार दिया। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चलती बस के इंजन से निकली लपटें

कालवाड़ रोड पर दोपहर करीब 12:30 बजे रामकुटियां मंदिर के सामने कालवाड़ से चांदपोल जा रही JCTSL की रूट संख्या 24 की लो-फ्लोर बस के इंजन में आग लग गई। धुआं और लपटें उठते ही सवारियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों ने तत्काल बस से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर रुख किया। आग पर काबू पाने के लिए बस में रखा फायर एक्सटिग्विशर इस्तेमाल किया गया, लेकिन वह खाली मिला। इसके बाद पीछे से आ रहे पानी के टैंकर को रुकवाकर आग बुझाई गई। किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

मेंटेनेंस पर सवाल

घटना के बाद JCTSL बसों के रखरखाव को लेकर सवाल उठे हैं। एम्प्लाइज यूनियन एटा के संगठन सचिव विपिन के अनुसार टोडी डिपो की बसों का मेंटेनेंस मातेश्वरी कंपनी के जिम्मे बताया जा रहा है। उनका आरोप है कि तकनीकी जांच जमीनी स्तर पर पर्याप्त नहीं हो रही। आग की चपेट में आई मिनी बस की निर्धारित संचालन अवधि मार्च में पूरी हो चुकी थी, लेकिन इसकी अवधि तीन माह बढ़ाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि अवधि विस्तार से पहले पर्याप्त तकनीकी परीक्षण नहीं हुआ। वहीं 50 डबल डेकर बसों के रखरखाव का काम भी इसी कंपनी को दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery