Tuesday, February, 10,2026

गाय के सामने लटकाई बछड़े की कटी गर्दन

जयपुर: शहर के श्याम नगर इलाके में गाय के बछड़े की गर्दन काटकर पेड़ पर टांग दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सड़क किनारे खुले बाड़े में यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। खुलेआम बाड़े में बछड़े की गर्दन लटकी देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि अशोकपुरा गली नंबर-3 निवासी बंटी उर्फ सत्यनारायण शर्मा (46) ने दूध के लालच में यह कृत्य किया।

पूछताछ में गाय मालिक ने बताया कि एक दिन पहले बछड़े की मौत हो गई थी, जिसे नगर निगम के माध्यम से हिंगोनिया गोशाला भिजवाया गया था। अगले दिन गाय ने दूध नहीं दिया तो एक परिचित ने सलाह दी कि बछड़े का सिर गाय के सामने रखने से दूध उतर आता है। इसी के चलते वह गोशाला से मृत बछड़े की गर्दन लेकर आया और उसमें भूसा भरकर गाय के पास बांध दी।
इस बीच पुलिस ने सूचना देने वाले शैलेश मीणा और इंद्र खोड़ा को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि गाय पर राजनीति करने वाली सरकार इस मामले में मौन क्यों है।

500 रुपए में गोशाला से लाया गर्दन

मामले में यह भी सामने आया है कि हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में मृत गायों से जुड़ा अवैध धंथा चल रहा है। गाय मालिक ने गोशाला स्टाफ से सांठगांठ कर 500 रुपए देकर बछड़े की गर्दन हासिल की। इस घटना से गोशाला में अंग तस्करी का खुलासा हुआ है, लेकिन अब तक न तो पुलिस और ना ही नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery