Tuesday, February, 10,2026

जिलाध्यक्षों को पोर्टल से जोड़ा एआईसीसी की रहेगी निगरानी

जयपुर: कांग्रेस संगठन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब संगठन ने उन्हें जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पहली बार एक सेंट्रलाइज्ड डिजिटल पोर्टल विकसित कर सभी जिला अध्यक्षों को जोड़ा है, जिससे अब उनकी हर संगठनात्मक और राजनीतिक गतिविधि पर सीधी नजर रखी जा रही है। जिला अध्यक्षों को उनके मोबाइल नंबर के माध्यम से पोर्टल पर रजिस्टर किया गया है। प्रत्येक जिला अध्यक्ष को लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया गया है। इतना ही नहीं, जिला अध्यक्षों के सोशल मीडिया अकाउंट भी इसी पोर्टल से लिंक किए गए हैं, ताकि यह देखा जा सके कि वे सोशल मीडिया पर कितने सक्रिय हैं और संगठनात्मक दिशा-निर्देशों का किस हद तक पालन कर रहे हैं। ये सभी गतिविधियां एआईसीसी वॉर रूम और पीसीसी वॉर रूम से मॉनिटर की जा रही हैं। कांग्रेस नेतृत्व का साफ संदेश है कि अब कोई भी जिला अध्यक्ष अपने दायित्वों से बच नहीं पाएगा। यदि कोई जिला अध्यक्ष संगठन की ओर से दिए गए निर्देशों और टास्क का पालन नहीं करता या संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका नहीं निभाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

हर कार्यक्रम की जानकारी कर रहे अपलोड

जिला अध्यक्षों का कहना है कि पार्टी की ओर से केंद्र सरकार, भाजपा और राजस्थान की भाजपा सरकार की विफलताओं को लेकर जो भी टास्क दिए जाते हैं, उनके अनुसार मैदानी गतिविधियां की जाती हैं। इन गतिविधियों की परफॉर्मेस रिपोर्ट, मीडिया कवरेज, फोटो, वीडियो और अन्य दस्तावेज सीधे पोर्टल के माध्यम से एआईसीसी को भेजे जा रहे हैं। अरावली आंदोलन को लेकर जिला अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की पूरी रिपोर्ट भी पोर्टल के जरिए सीधे एआईसीसी को भेजी गई है। संगठन से जुड़े हर कार्यक्रम की जानकारी अब इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जा रही है।

हर तीन माह में होगी रेटिंग, कमजोर प्रदर्शन पर एक्शन

एआईसीसी ने इस पोर्टल के जरिए जिला अध्यक्षों की रेटिंग तय करने का भी फैसला लिया है। हर तीन माह में जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस का रिव्यू किया जाएगा, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियां, सोशल मीडिया परफॉर्मेंस, दिए गए टास्क को पूरा करने की गति और गुणवत्ता जैसे बिंदुओं को शामिल किया जाएगा। जिन जिला अध्यक्षों की रेटिंग कमजोर पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

टिकट वितरण में भी दिखेगा परफॉर्मेस का असर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिला अध्यक्षों की परफॉर्मेंस के आधार पर संगठन में उनकी अहमियत तय की जाएगी। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में टिकट वितरण के दौरान भी उनकी राय को उसी आधार पर महत्व मिलेगा। बता दें कि करीब एक माह पहले AICC ने जिला अध्यक्षों को इस पोर्टल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की थी। जिन जिलों में पहले जिला अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, उन्हें पोर्टल से जोड़ दिया गया है, जबकि नए जिला अध्यक्षों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। अब 10 फरवरी को दिल्ली में होने वाली जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग में भी इस पोर्टल और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान राहुल गांधी जिला अध्यक्षों को विशेष टास्क भी सौंपेंगे।

जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी में न्यूनतम 31 और अधिकतम 51 सदस्य होंगे

जिला कांग्रेस कमेटियों की जंबो कार्यकारिणी का दौर अब समाप्त होगा। एआईसीसी ने कार्यकारिणी गठन को लेकर नए और सख्त पैरामीटर तय किए हैं। इसके तहत अब जिला कार्यकारिणी न्यूनतम 31 और अधिकतम 51 सदस्यों की ही होगी, जबकि पहले कई जिलों में 100 से ज्यादा सदस्यों की कार्यकारिणी बनती रही है। एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देशों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी जिलाध्यक्षों को नई गाइडलाइन भेज दी है। उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने बताया कि नए मानकों के अनुसार जल्द कार्यकारिणी बनाकर पीसीसी को भेजी जाएगी। नई व्यवस्था में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या के आधार पर सदस्यों की संख्या तय होगी। साथ ही 50 प्रतिशत सदस्य 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के होंगे और एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक व महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व अनिवार्य होगा। जिलाध्यक्षों को 10 फरवरी तक सूची भेजनी होगी, तभी पीसीसी की मंजूरी मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery