Tuesday, February, 10,2026

केमिकल से भरे ट्रक में आग, बड़ा हादसा टला

जयपुर: जयपुर-अजमेर हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। भांकरोटा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया।हादसा सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे रामचंद्रपुरा पुलिया के ऊपर हुआ। अजमेर से जयपुर की ओर जा रहा मिथाइल केमिकल से भरा ट्रक पुलिया पर चढ़ते समय टायर के पास से निकली चिंगारियों के कारण निचले हिस्से में आग की चपेट में आ गया।

केमिकल की मौजूदगी के चलते आग तेजी से फैलने लगी। ट्रक में करीब 30 हजार लीटर मिथाइल केमिकल भरा हुआ था। आग लगते ही ट्रक से धुआं और लपटें उठने लगीं। इससे राहगीरों में खलबली मच गई। किसी ने ड्राइवर को सूचना दी, जिस पर उसने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। आसपास के वाहन चालकों ने भी अपने वाहन छोड़ दिए और सुरक्षित दूरी पर चले गए।

भांकरोटा थाना प्रभारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि आग ट्रक के निचले हिस्से और टायरों में लगी थी। पुलिस ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग काफी हद तक काबू में आ चुकी थी। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery