Friday, April, 24,2026

किसान के संघर्ष में सरकार साथः सीएम भजनलाल

नई दिल्ली/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा किसान हारी हुई जंग लड़ता है। नुकसान हो जाए, कुछ भी हो जाए, लेकिन अगली बार उसे फसल की बुवाई करनी ही है। वो हार नहीं मानता। देश का व्यापार जगत राजस्थान की कृषि क्षमता पर विश्वास करता है। राजस्थान सरकार किसानों और निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026 के रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि बैलों से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत राजस्थान में देश में सबसे ज्यादा 2 करोड़ 19 लाख पॉलिसी जारी की गई हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली देना शुरू कर दिया गया है और 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने उद्यमियों को 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाली एग्रीटेक मीट के लिए आमंत्रित किया।

इन्वेस्टर मीट में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चाः ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कनाडा, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्राजील, वियतनाम और अर्जेंटीना के ट्रेड एवं कृषि प्रतिनिधियों से वन-टू-वन मुलाकात की। रूस की ड्रोन तकनीक, कनाडा की एग्री प्रोसेसिंग, ब्राजील की सोयाबीन उत्पादन पद्धति और मक्का से मेथेनॉल बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने इन देशों के कृषि नवाचारों को राजस्थान के किसानों के लिए अपनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एमएल जाट और प्रमुख शासन सचिव कृषि मंजू राजपाल सहित कई अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे। ग्राम-2026 को लेकर एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery