Sunday, April, 19,2026

मैं देश की बेटियों से माफी मांगता हूं: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पारित न हो पाने पर देश को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और देश की महिलाओं से माफी मांगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में बिल को रोककर विपक्ष ने 'महिलाओं के सपनों को निर्दयतापूर्वक कुचल दिया' और आधी आबादी के अधिकार छीन लिए। शनिवार रात करीब 30 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। उन्होंने कांग्रेस, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि उनकी 'स्वार्थ भरी राजनीति' की कीमत देश की महिलाओं को चुकानी पड़ी है। लोकसभा में शुक्रवार को पेश संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को पारित होने के लिए 352 वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन इसके पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े। प्रस्तावित बिल में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान था।

 प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैं देश की सभी माताओं-बहनों से क्षमा मांगता हूं। हमने पूरी कोशिश की, लेकिन संख्याबल के अभाव में हम सफल नहीं हो सके।' पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने बिल गिरने पर खुशी जताई और संसद में तालियां बजाई। उन्होंने इसे 'नारी के स्वाभिमान पर चोट' बताते हुए कहा कि देश की महिलाएं इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने आधी आबादी का अधिकार छोना है, उन्हें इस पाप की सजा जरूर मिलेगी। विपक्ष ने संविधान की भावना का भी अपमान किया है।'

परिसीमन को लेकर विपक्ष ने भ्रम फैलाने की कोशिश की

प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवादी राजनीति करने वाले दल महिलाओं के सशक्तीकरण से डरते हैं, क्योंकि इससे उनकी सत्ता की पकड़ कमजोर हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल हर बार तकनीकी बहाने बनाकर महिला आरक्षण को रोकते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिसीमन को लेकर विपक्ष ने भ्रम फैलाने की कोशिश की और उत्तर-दक्षिण विभाजन का मुद्दा उठाकर देश को बांटने का प्रयास किया। मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को समय की आवश्यकता बताया।

महिलाओं से भावनात्मक अपील

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम हारे नहीं है, बस वक्त का इंतजार है। महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा को दूर करेंगे और यह सपना जरूर पूरा होगा।' अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने महिलाओं से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि 21वीं सदी की नारी जागरूक है और हर घटना पर नजर रख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं सही और गलत का निर्णय करेंगी।

संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित न होने को लोकतंत्र और विपक्षी एकजुटता की जीत बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक संघीय ढांचे को बदलने की 'साजिश' था। प्रियंका ने कहा कि सरकार 543 सीटों के मौजूदा ढांचे पर ही महिला आरक्षण लागू कर सकती है और ऐसा होने पर विपक्ष समर्थन देगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेना चाहती थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery