Sunday, April, 19,2026

टैंकर से बहा सरसों का तेल, लूटने की मची होड़

टोंक: नेशनल हाईवे 52 पर शनिवार को ट्रक की टक्कर से तेल से भरे टैंकर में एक बड़ा छेद हो गया। इससे टैंकर से तेल की धार बहने लगी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सरसों का तेल भरने के लिए लोग प्लास्टिक की बाल्टियां और पीपे लेकर आ पहुंचे। नजारा मेहंदवास थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे 52 पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे दाखिया गांव के पास दिखाई दिया। टैंकर ड्राइवर धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे वह कोटा से टैंकर में सरसों का तेल भरकर जयपुर जा रहा था। इस दौरान दाखिया गांव के पास टैंकर को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टैंकर में करीब 2 से 3 इंच का छेद हो गया। इसके बाद टैंकर से तेल की धार फूट पड़ी। ड्राइवर इस छेद को किसी कपड़ा तूसकर या अन्य तरीके से रोकता, तब तक करीब 10 टन सरसों का तेल जमीन पर बह चुका था। इसकी सूचना जैसे ही राहगीरों को लगी तो वे बर्तन लेकर घटना स्थल पर आ पहुंचे। इसके बाद तेल को भरकर घर ले जाने की होड़ मच गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery