Sunday, April, 19,2026

तेज रफ्तार नहीं, खबरों की विश्वसनीयता ही देती है मीडिया को असली पहचान

जयपुर: जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज की ओर से 'कन्फ्लुएन्सः नैरेटिव्स, नेशन एंड न्यू मीडिया' थीम पर राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन 'अन्वेषण' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देशभर के शिक्षाविदों, मीडिया विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य, कंटेंट की विश्वसनीयता, फेक न्यूज को चुनौती और प्रभावी नरेटिव निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने उद्घाटन सत्र में बतौर कीनोट स्पीकर कहा कि डिजिटल दौर में भरोसेमंद मीडिया और प्रभावी नैरेटिव बनाना सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि सूचना की तेज रफ्तार के बीच विश्वसनीयता ही मीडिया की असली पहचान बनाती है। उन्होंने कहा कि समाचार सरल होता है, लेकिन नैरेटिव उसे प्रभावशाली बनाता है। उन्होंन डिजिटल युग में बढ़ती फेक न्यूज पर चिंता जताते हुए कहा कि 'सबसे पहले खबर देने की होड़ में सत्यापन अक्सर सबसे पहले प्रभावित होता है।' उन्होंने मोबाइल जर्नलिज्म और एल्गोरिया के बढ़ते प्रभाव का भी उल्लेख किया और छात्रों से कहा कि पत्रकारिता में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। डॉ. संदीप बख्शी के संरक्षण में हुए आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एलपी पंत ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉम्र्स के विस्तार के साथ मीडिया के सामने विश्वसनीयता बनाए रखना चुनौती बन गई है। उन्होंने जिम्मेदार पत्रकारिता और तथ्य आधारित कंटेंट को समय की मांग बताया। डॉ. सौम्या गुर्जर और संजय सैनों ने नागरिक सहभागिता, स्मार्ट सिटी और शहरी विकास में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मीडिया समान और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी का काम करता है।

16 विश्वविद्यालयों से आए 200 प्रतिभागी

सम्मेलन में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने भाग लिया। 16 विश्वविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने 4 तकनीकी सत्रों में 100 शोथ पत्र प्रस्तुत किए, जिनमें डिजिटल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया ट्रेड्स, डेटा जर्नलिज्म और नैरेटिव बिल्डिंग जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा 10 से अधिक मीडिया विशेषज्ञों और 12 शैक्षणिक संस्थानों के डीन व निदेशकों ने पैनल चर्चाओं में भाग लेकर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम प्रो. एच. एन. वर्मा, प्रो. आर. एल. रैना और प्रो. दिव्या श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि प्रो. मौलिक शाह ने संयोजक के रूप में आयोजन का संचालन किया। इस अवसर पर पांच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए, जिससे अकादमिक और मीडिया क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा मिलेगी। गौरतलब है कि चयनित शोध पत्रों को आईएसएसएन जर्नल और आईएसबीएन युक्त सम्मेलन कार्यवाही में प्रकाशित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery