Tuesday, April, 21,2026

सत्य को आग में तपाने की जरूरत नहीं: राजे

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उठे विवाद पर कहा सत्य को किसी भी प्रकार की कसौटी या आग में तपाने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने वायरल पत्र को केवल शुभचिंतकों की रचना बताया। शनिवार को जारी एक बयान में वसुंधरा राजे ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल मैं, बल्कि देश की हर महिला निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं को समान भागीदारी देने के प्रयासों का स्वागत कर रही है। पूर्व सीएम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वे निश्चित रूप से चौथी बार भी विपक्ष में बैठने के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ऐसे लोग चाहे जितना भी भ्रम फैलाएं या बाधाएं उत्पन्न करें, देश की महिला शक्ति न रुकी है और न ही कभी रुकेगी। राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में की जा रही पहल की सराहना की और कहा कि नारी शक्ति अब किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटने वाली।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery