Tuesday, April, 21,2026

इमरजेंसी से कार्डियोलॉजी तक बनेगा रैंप कॉरिडोर !

जयपुर: सवाई मान सिंह अस्पताल के चिकित्सकों की मांग पर एसीएस आलोक गुप्ता जल्द ही जेडीए अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने दोनों बिल्डिंग इमरजेंसी और नवनिर्मित कार्डियोलॉजी बिल्डिंग को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव दिया है। इससे गंभीर मरीजों को तुरंत शिफ्ट करने में आसानी होगी।

एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर चाहते हैं कि इमरजेंसी से कार्डियोलॉजी बिल्डिंग तक तुरंत शिफ्टिंग संभव हो। इसके लिए रेज्ड रैंप कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव है। दोनों बिल्डिंग को जोड़ने के लिए एक कॉरिडोर बनाया जाएगा। करीब दो मीटर ऊंचा रैंप प्रस्तावित है। इससे मरीजों को इमरजेंसी से सीधे कार्डियोलॉजी विभाग में शिफ्ट किया जा सकेगा।

जानकारों के मुताबिक, रैंप निर्माण से ड्रेनेज की समस्या हो सकती है। साथ ही भूमिगत पानी, बिजली और अन्य सर्विस लाइनें, जो करीब ढाई मीटर नीचे हैं, प्रभावित हो सकती हैं। इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और समाधान के लिए एसीएस आलोक गुप्ता जेडीए अधिकारियों के साथ साइट विजिट करेंगे। एसएमएस अस्पताल प्रशासन और जेडीए के बीच समन्वय से इन प्रस्तावों पर जल्द निर्णय होने की उम्मीद है। मौका मुआयना और निरीक्षण के बाद ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

पार्किंग की जिम्मेदारी JDA को सौंपने का प्रस्ताव

एसएमएस अस्पताल के आईपीडी टावर प्रोजेक्ट को लेकर भी अस्पताल प्रशासन ने जेडीए को पत्र लिखकर पार्किंग प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंपने का अनुरोध किया है। पार्किंग प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। मंजूरी के बाद जेडीए औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभालेगा। पार्किंग मौजूदा रजिस्ट्रेशन काउंटर वाली भूमि पर प्रस्तावित है, जिसे पहले ही चिह्नित कर लिया गया है। पिछली सरकार में आईपीडी टावर प्रोजेक्ट शुरू तो हो गया था, लेकिन पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई थी। अब मरीजों और उनके परिजनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए करीब 2000 वाहनों की क्षमता वाली मल्टी लेवल या आधुनिक पार्किंग बनाना आवश्यक हो गया है। माना जा रहा है कि एसीएस आलोक गुप्ता जल्द ही आईपीडी टावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान पार्किंग प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा होगी।

क्यों जरूरी है यह कनेक्टिविटी और पार्किंग ?

  • अस्पताल में मरीजों का भार लगातार बढ़ रहा है।
  • इमरजेंसी से कार्डियोलॉजी तक तुरंत शिफ्टिंग से समय की बचत
  • होगी और जानें बचाई जा सकेंगी।
  • बेहतर पार्किंग से आने-जाने वाले को सुविधा मिलेगी। परिसर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी।
  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery