Tuesday, April, 21,2026

आसाराम की अपील पर हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

जोधपुर: हाई कोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम की ओर से दायर अपील पर सुनवाई पूरी हो गई है। जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने सोमवार को दोनों पक्षों की अंतिम बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। आसाराम और अन्य सह-आरोपियों ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को चुनौती दी है। इससे पहले 17 अप्रैल को बचाव पक्ष के वकीलों ने अपनी दलीलें पूरी कर ली थीं, जिसके बाद पीड़िता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पी.सी. सोलंकी ने बहस रखी। 20 अप्रैल को दोनों पक्षों की जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुरक्षित कर लिया। गौरतलब है कि वर्ष 2013 में जोधपुर के मणाई स्थित आश्रम में एक नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोप में आसाराम को गिरफ्तार किया गया था। 25 अप्रैल 2018 को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने उन्हें दोषी मानते हुए अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery