Tuesday, April, 21,2026

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत 3 की मौत

बीकानेर: बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला समेत तीन जनों की मौत हो गई। तीनों शादी समारोह में काम करने के लिए जा रहे थे। महिला और एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे पलाना गांव की ओर जाते समय धारणिया पेट्रोल पंप से 500 मीटर आगे हुआ। जानकारी के अनुसार, बाइक पर लेखराम, भंवरी देवी और नाबालिग कुलदीप सवार थे। तीनों किसी विवाह समारोह में मजदूरी के लिए पलाना गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि लेखराम और भंवरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कुलदीप को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, तीनों आपस में रिश्तेदार नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पीबीएम हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी
में रखवाया। घायल कुलदीप को भी पुलिस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटा, 3 छात्र घायल

अजमेर। केकड़ी के अजमेर मार्ग स्थित प्रतापपुरा से हींगतड़ा जाने वाले रास्ते पर बच्चों से भरा एक प्प्राइवेट स्कूल का टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इस टेंपो में करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे, जिनमें से 3 को गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार, उगमाराम मेमोरियल संस्थान सूरजपुरा में छुट्टी होने के बाद बच्चे टेंपो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान हींगतड़ा मार्ग पर अचानक टेंपो पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को टेंपो से बाहर निकाला। हादसे में 12 वर्षीय अर्पित धाकड़ (पुत्र हेमराज, निवासी सोहनपुरा), 11 वर्षीय वंदना धाकड़ (पुत्री शंकर धाकड़, निवासी भीमपुरा) व 5 वर्षीय नैना कुमावत (पुत्री भोजूराम, निवासी समेलिया) गंभीर रूप से घायल हो गए।

8 साल के बच्चे पर गिरा पोल, मौत

उदयपुर। यहां एक निजी स्कूल में सिर पर पोल गिरने से तीसरी कक्षा के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मैदान में लगे हैंडबॉल के पोल पर लटक रहा था। तभी पोल उसके सिर पर गिर गया। बच्चा घायल हो गया। स्टाफ उसे तुरंत एमबी हॉस्पिटल ले गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। हादसा गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में सेंट एंथोनी स्कूल में सोमवार 12:30 बजे का है। सूचना पर गोवर्धन विलास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र महर्थ राजसिंह (8) पुत्र देवेन्द्र पाल सिंह चौहान तीसरी कक्षा का छात्र था। महर्थ माता-पिता का इकलौता बेटा था। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि हादसे के बाद बच्चे के पिता देवेंद्रपाल सिंह अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देख वे बेसुध हो गए। उनका एमबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे की मां समेत परिवार के लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery