Tuesday, April, 21,2026

नई दिल्ली में 'ग्राम-2026' का रोड शो 23 को

जयपुर: राजस्थान को कृषि नवाचार और निवेश का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026' का रोड शो 23 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन कन्वेंशन हॉल, होटल द अशोक में होगा, जहां कृषि और एग्रीटेक क्षेत्र में साझेदारी, निवेश और नवाचार के नए अवसरों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य राजस्थान की प्रगतिशील कृषि नीतियों और निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। रोड शो में नीति-निर्माता, उद्योगपति, उद्यमी, कृषि स्टार्टअप्स, एफपीओ, प्रगतिशील किसान और अकादमिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में एग्रीटेक क्षेत्र के विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करेंगे और नवाचार आधारित कृषि मॉडल पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान राज्य में कृषि क्षेत्र के रूपांतरण, तकनीकी नवाचार और निवेश रणनीति पर भी मंथन होगा। साथ ही प्रमुख कंपनियों और स्टार्टअप्स के साथ संभावित साझेदारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह रोड शो 'ग्राम-2026' की तैयारियों को गति देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में निवेश, तकनीक और साझेदारी को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery