Tuesday, April, 21,2026

CM भजनलाल व सीएस आज जाएंगे पचपदरा

जयपुर: बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में आग लगने की घटना से सोमवार को हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद प्रशास्मन और रिफाइनरी प्रबंधन अलर्ट मोड पर आ गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार को बाड़मेर-बालोतरा दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। करीब साढ़े 12 बजे पचपदरा रिफाइनरी परिसर पहुंचेंगे, जहां वे पचपदरा रिफाइनरी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 2 घंटे की रिफाइनरी विजिट करेंगे। उनका शाम करीब 4:10 पर जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

हादसे के बाद पचपदरा से सोमवार शाम जोधपुर पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रिफाइनरी में हुआ हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में किसी की जान नहीं गई है और पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।
पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनियां ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने का समाचार अत्यंत चिंताजनक है। राजस्थान के विकास को इस महत्वपूर्ण परियोजना के उद्घाटन से पहले हुई यह घटना दुर्भाग्वपूर्ण है।

कई गंभीर सवाल खड़े करता है हादसा

पूर्व मुख्यामंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उ‌द्घाटन से महज 24 घंटे पहले हुआ यह हादसा कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या पूर्ण तैयारी के बिना ही उ‌द्घाटन की तारीख तय की गई, जिससे जल्दबाजी में ऐसा हादसा हुआ? केंद्र और राज्य सरकार को उच्चस्तरीय जाच कर हादसे की वजह पता करनी चाहिए।

विकास की महत्वपूर्ण आधारशिलाः राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पचपदरा स्थित बाड़मेर रिफाइनरी राजस्थान के विकास की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है। वहां हुआ हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह परियोजना प्रदेश की बड़ी उम्मीदों से जुड़ी है। ईश्वर की कृपा से किसी जनहानि का न होना बड़ी राहत है।

अग्निजनित दुर्घटना दुखदः गजेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, पंचपदरा में हुई अग्निजनित दुर्घटना दुखद है, लेकिन समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं जिम्मेदारी लेकर संबंधित विभागों को सक्रिय रखा और मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं। डबल इंजन सरकार में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन राजस्थान के विकास के दृष्टिगत बनाई गई इस रिफाइनरी से जनता को होने वाले लाभ में कोई कमी नहीं आएगी। शीघ्र ही पीएम नरेंद्र मोदी के कर कमलों से इसका लोकार्पण होगा।

स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में: उपमुख्यमंत्री बैरवा

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया। सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन के साथ संवाद कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में स्थिति पूर्णत नियंत्रण में है। सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पीएम का प्रस्तावित दौरा स्थगित किया गया है, ताकि सभी व्यवस्थाओं की समुचित समीक्षा सुनिशित की जा सके। प्रदेश सरकार ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery