Tuesday, April, 21,2026

राजेश पंवार फिर उतरे मैदान में, जीत का भरोसा

जोधपुर: बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव 2026 को लेकर अधिवक्ता समुदाय में सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के एडिशनल एडवोकेट जनरल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पंवार एक बार फिर सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। उनकी उम्मीदवारी को लेकर वकीलों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजेश पंवार इससे पूर्व वर्ष 2021-22 में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चेयरमैन रह चुके हैं।

उन्होंने सितंबर 2021 में अध्यक्ष पद संभाला था और अपने कार्यकाल के दौरान अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इनमें अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग प्रमुख रही, साथ ही कनिष्ठ वकीलों के लिए स्टाइपेंड सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को पत्र लिखकर पहल की। अपने कार्यकाल में पंवार ने अधिवक्ताओं के कल्याण को केंद्र में रखते हुए बार काउंसिल के नए भवन के लिए बजट स्वीकृत कराने की दिशा में प्रयास किए। इसके अलावा उन्होंने वकीलों के लिए 50 करोड़ रुपए के विशेष कल्याण प्रावधान की मांग भी उठाई थी, जिसे अधिवक्ता समुदाय में सराहा गया।

जोधपुर से गहरा जुड़ाव

जोधपुर से गहरा जुड़ाव होने के कारण राजेश पंवार की राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं के बीच मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही कारण है कि इस बार भी उनकी उम्मीदवारी को गंभीरता से देखा जा रहा है। पंवार के समर्थन में अधिवक्ता मोनाल चुघ, मीनल सिंघवी और त्रिवेणी पंवार ने भी वोट मांगे। चुनाव को लेकर पंवार ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले 16 वर्षों से अधिवक्ता समुदाय की सेवा में पूरी निष्ठा और व्यवहार कुशलता के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि प्रदेश के अधिवक्ता इस बार भी उन्हें अपना समर्थन, सहयोग और मत देंगे। उन्होंने आगे कहा कि वे नई युवा पीढ़ी के वकीलों के लिए स्टाइपेंड फंड की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा वित्तीय सहायता योजनाओं को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार से ठोस प्रयास करेंगे।

जीत को लेकर आश्वस्त

पंवार ने अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आते हुए कहा कि अधिवक्ता समुदाय का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इस बार भी उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बार काउंसिल चुनाव 2026 में राजेश पंवार एक बार फिर अपनी प्रभावशाली भूमिका दर्ज करा पाते हैं या नहीं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery