Sunday, April, 19,2026

शहर की विरासत और संस्कृति देख हुए अभिभूत

उदयपुर: सिटी पैलेस उदयपुर में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की उपस्थिति में चार देशों से आए राजदूतों का स्वागत किया गया। इनमें अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो, कोलंबिया के राजदूत विक्टर एचेवेरी, इटली के राजदूत एंटोनिया बार्टोली तथा पेरू के राजदूत जेवियर पॉलिनिच शामिल रहे।

अतिथियों ने उदयपुर की ऐतिहासिक गरिमा, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक समृद्धि की प्रशंसा की। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने सिटी पैलेस संग्रहालय
को 'इतिहास, सौंदर्य और विरासत का अद्भुत संगम' बताया, जहां प्रत्येक क्षण अतीत की गौरवगाथा को सजीव रूप में अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस अमूल्य विरासत का संरक्षण कर इसे भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह गौरव, साहस और परंपरा की अनुपम धरोहर है। ऐसे सार्थक संवाद न केवल वैश्विक सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि सिटी पैलेस संग्रहालय को इतिहास और वर्तमान के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में स्थापित करते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery