Sunday, April, 19,2026

होर्मुज में ईरानी गनबोट्स की भारतीय जहाजों पर फायरिंग

नई दिल्ली/काहिरा: मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे भारतीय व्यापारी जहाजों पर शनिवार को गोलीबारी की घटना ने हालात को और गंभीर बना दिया। खबरों के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड की गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद दोनों जहाजों को अपना मार्ग बदलते हुए लौटना पड़ा।

राहत की बात यह रही कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। इन जहाजों में एक सुपर टैंकर भी शामिल था, जो करीब 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा था। घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में तैनात ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को तलब कर विरोध दर्ज कराया।

14 भारतीय जहाज रोके

तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से होकर भारत आ रहे 14 जहाजों को रोक दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो जहाजों पर फायरिंग हुई, जबकि अधिकांश जहाजों को फारस की खाड़ी में वापस लौटना पड़ा। एक जहाज को गोली लगने की भी सूचना है, जबकि एक अन्य जहाज किसी तरह स्ट्रेट पार करने में सफल रहा।

अमेरिका-ईरान टकराव का असर

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब ईरान ने अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। इसके जवाब में अमेरिका ने अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखते हुए 23 जहाजों को वापस लौटने पर मजबूर किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त बयान देते हुए कहा कि 'ईरान हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता' और नाकेबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक समझौता नहीं हो जाता। तनाव के चलते अमेरिका ने अपने इमरजेंसी ऑयल रिजर्व से 2.6 करोड़ बैरल तेल निकालकर बाजार में आपूर्ति बढ़ाने की कोशिश की है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा कि उनकी 'बहादुर नौसेना दुश्मनों को करारी हार देने के लिए तैयार है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery