Sunday, April, 19,2026

दुनिया में मेहनत-संघर्ष से पहचान बना रहे राजस्थानी

कोलकाता/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पश्चिम बंगाल के चुनावी दौरे पर शनिवार को दूसरे दिन भी सक्रिय रहे और कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी समाज के बीच पहुंचकर भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश की। उन्होंने प्रवासी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में अपनी मेहनत और संघर्ष से राजस्थानी पहचान बना रहे हैं और देशभक्ति उनके स्वभाव में रची-बसी है। कोलकाता के रंगोली मॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जन्मभूमि और कर्मभूमि से जुड़ाव ही प्रवासी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में प्रवासी राजस्थानी समाज 'कमल' खिलाकर भाजपा को पूर्ण समर्थन देगा। मुख्यमंत्री ने श्रीराम वाटिका में आयोजित अभिनंदन समारोह को बीच में रोककर पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संदेश सुना।

दक्षिणेश्वर काली मंदिर में किए दर्शन

सीएम भजनलाल शर्मा ने दक्षिणेश्वर काली मंदिर में मां काली के दर्शन किए और प्रदेश व देश की खुशहाली की कामना की। साथ ही रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद से जुड़े स्थलों के दर्शन को विशेष अनुभव बताया। इसके बाद उन्होंने बाबा श्याम मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर 'सोनार बांग्ला' के निर्माण का आशीर्वाद मांगा।

इस्कॉन हाउस में संवाद

मुख्यमंत्री ने इस्कॉन हाउस में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद करते हुए कहा कि वे माटी से दूर रहकर भी अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं। उन्होंने बंगाल के नवनिर्माण में प्रवासी समाज की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। सीएम ने बाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि बंगाल में राष्ट्रवाद की लहर और भाजपा के प्रति बढ़ता समर्थन बदलाव का संकेत है। मुख्यमंत्री ने हावड़ा उत्तर सहित विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery