Sunday, April, 19,2026

तस्कर का 1 करोड़ का मकान फ्रीज

जयपुर: नागौर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर द्वारा तस्करी की काली कमाई से अर्जित आलीशान मकान को फ्रीज कर दिया। फ्रीज किए गए इस मकान की बाजार कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

एसपी मीणा ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि अभियुक्त गोविन्द राम उर्फ गोविन्द जाट निवासी बाराणी ने मादक पदार्थों की तस्करी से भारी मुनाफा कमाया और उस अवैध आय से अपनी पत्नी मूली देवी के नाम पर डीडवाना-बीकानेर बाईपास स्थित स्टार सिटी में दो प्लॉट (संख्या 39 व 40) खरीदकर उन पर एक आलीशान आवासीय मकान बनाया। अभियुक्त के विरुद्ध राजस्थान के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के 04 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाकर यह सिद्ध किया कि यह संपत्ति पूरी तरह नशे के कारोबार से अर्जित की गई थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery